Monday, 27 January 2014

Tagged Under:

ब्यूटी केयर टिप्स » सर्दियों में चेहरे की झाइयों के घरेलू उपचार

ब्यूटी केयर टिप्स » सर्दियों में चेहरे की झाइयों के घरेलू उपचार

झाइयां अक्सर बढ़ती उम्र के साथ बढ़ती जाती हैं, जो देखने में अच्छी नहीं लगती हैं। तेज धूप के कारण और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण भी चेहरे पर झाइयां पड़ जाती हैं। झाइयों की समस्या से घरेलू उपचार द्वारा आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। झाइयों को समाप्त करने के कुछ घरेलू उपाय इस प्रकार हैं-

* सर्दियों में चेहरे की झाइयां बढ़ जाती है अत: इनकी देखभाल की अधिक जरूरत होती है। चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए आप आधा नीबू व आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच बेसन लें। अब इन चीजों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट-सा बना लें। अब इस मिश्रण का मास्क चेहरे पर तीन या चार बार लगाएं। झाइयां समाप्त हो जाएंगी और आपका चेहरा भी निखर जाएगा।

* चेहरे पर ताजे नीबू को मलने से भी झाइयों में लाभ होता है।

झाइयों को समाप्त करने के कुछ घरेलू उपाय

* चेहरे पर झाइयां तेज धूप पड़ने के कारण भी हो जाती हैं। अतः तेज धूप से जहां तक हो सके चेहरे को प्रभावित न होने दें।


* सेब खाने और सेब का गूदा चेहरे पर मलने से भी झाइयां दूर होती हैं।

* झाइयों को समाप्त करने के लिए आप भोजन में सलाद का नियमित प्रयोग करें।

झाइयों को समाप्त करने के कुछ घरेलू उपाय

* रात को नींद न आने से भी चेहरे पर झाइयां पड़ जाती हैं, जिन्हें दूर करने के लिए रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धोएं।

तदुपरांत एक चम्मच मलाई में तीन या चार बादाम पीसकर दोनों का मिश्रण बना लें, फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और सो जाए। प्रातः उठकर बेसन से चेहरे को धो लें। इस प्रयोग से आश्चर्यजनक लाभ होगा।

* गुलाब की पत्तियों का नियमित प्रयोग आपको झाइयों से बचाएगा।





झाइयों को समाप्त करने के कुछ घरेलू उपाय


* दिन में एक गिलास गाजर का रस बिना नमक-मिर्च-शकर मिलाए पिएं, इससे चेहरा तो सुर्ख होगा ही, साथ ही झाइयां भी समाप्त हो जाएंगी।
* ताजा टमाटर काटकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से थोड़े दिनों के उपरांत चेहरे की झाइयां कम हो जाएंगी और रंगत भी निखर जाएगी। टमाटर का सूप और ज्यूस भी झाइयों से बचने का रामबाण इलाज है।





*झाइयां एक ऐसी अवस्था है जिसमें चेहरे पर भूरे व काले रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। यह दोनों गालों से शुरू होकर, बाद में बटर फ्लॉय शेप में होने लगते हैं। कभी-कभी यह नाक और आंख के ऊपरी हिस्से (भौंहे) में भी होते हैं।
प्रकार-

पिगमेंटेशन कितनी गहराई तक है, उसके अनुसार झाइयों को चार भागों में विभाजित किया गया है, पढें अगले पेज पर ...




एपीडर्मल झाइयां : इस अवस्था में केवल ऊपरी सतह ही प्रभावित होती है। इस तरह की झाइयों को ठीक करना आसान होता है।

डर्मल झाइयां : इसमें पिगमेंटेशन त्वचा की गहराई तक होता है। इसका ट्रीटमेंट कठिन होता है।

मिश्रित : इस तरह की झाइयों का ट्रीटमेंट काफी कठिन होता है। इसमें लेज़र और पील उपचार आदि को संयुक्त रूप में दिया जाता है।

अस्पष्ट झाइयां : इस तरह की झाइयां बहुत गहरे रंग की त्वचा में पाई जाती हैं। ऐसी अवस्था में त्वचा की स्थिति के बारे में जानना आसान नहीं होता।

कारण जानिए अगले पेज पर...










0 comments :

Post a Comment

Labels

Online Shoping

Popular Posts

Need an Invite?

Want to attend the wedding event? Be our guest, give us a message.

Name Email * Message *