nazuk-twacha-ki-dekhbhal-ke-prakritik-upay :-
नाजुक त्वचा की देखभाल करना आसान काम नहीं है। ऐसी त्वचा पर कोई भी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले उसकी पूरी जानकारी होना जरूरी है। अगर आपकी त्वचा भी ऐसी है तो उसकी देखभाल के लिए क्यों ना कुछ प्राकृतिक उपाय अपनाया जाए।
कुछ खास व बेहतरीन प्रकृतिक उपायों की मदद से आपके लिए नाजुक त्वचा की देखभाल करना आसान हो सकता है। इन उपायों के नियमित प्रयोग से कुछ ही दिनों में त्वचा चमकदार व खूबसूरत बनेगी। जानें हमारे साथ ऐसे ही कुछ आसान प्रकृतिक उपायों के बारे में-
क्लींजिंग ऑयल
सेंसटिव स्किन को साफ करने के लिए ऑलिव ऑयल, कैस्टर ऑयल को मिलाएं। इस मिश्रण को हथेली पर रगड़ कर गर्म करें और चेहरे पर लगाएं। इसके बाद भीगे कपड़े को गर्म पानी में भीगोएं और कपड़े को अच्छे से निचोड़ कर चेहरे पर तब तक रखें जब तक कपड़ा ठंडा ना हो जाए। इस प्रक्रिया को एक बार से फिर से दोहराएं और पाएं नर्म व चमकदार त्वचा।
शहद मास्क
शहद त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। शहद की थोड़ी सी मात्रा को त्वचा पर लगाएं और दस मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे त्वचा स्मूद व सॉफ्ट रहेगी।
अंडे का मास्क
नहाने से पहले अंडे में ऑरेंज जूस व ऑलिव ऑयल मिलाएं उसमें गुलाब जल व नींबू की कुछ बूंदे भी मिला लें। इस मिश्रण को हर सुबह 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
चॉकलेट मास्क
त्वचा संबंधी समस्याओं से बचने के लिए चॉकलेट का प्रयोग कर सकते हैं। चॉकलेट मास्क के प्रयोग से चेहरे में चमक बनी रहती है और झुर्रियां व स्ट्रेच मार्क जैसी समस्या दूर रहती है। कोकोआ पाउडर में शहद व मैश किया हुआ एवोकाडो मिलाकर एक पेस्ट बनाए। इस मास्क को चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
स्ट्रांग साबुन से बचें
सेंसटिव स्किन के लिए स्ट्रांग साबुन के प्रयोग से बचना चाहिए। कभी भी साबुन का चुनाव उसकी खूशबू से नहीं करना चाहिए। इस तरह के साबुन त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।
आम का मास्क
पके हुए आम के गुदे में चीनी मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इसके बाद किसी भी तरह के लोशन का प्रयोग करने से बचना चाहिए। आम से बने मास्क का प्रयोग चेहरे में जान डाल देता है।
अंडे, शहद व ऑलिव ऑयल मास्क
एक अंडे में शहद व ऑलिव ऑयल मिलकार पेस्ट तैयार करें। इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदे डाल लें। इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं फिर सामान्य पानी से धो लें।
केले का मास्क
पके हुए केले को मैश करके पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इसे लगाने के बाद दस मिनट तक बैठें उसके बाद हल्के गर्म पानी से चेहरे को दो लें।
बादाम व दूध का मास्क
रात भर भीगे हुए 3-4 बादाम को आधे कप दूध में मिलाकर अच्छे से पीस लें। इस पेस्ट को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। रात को सोने से पहले इस मिश्रण को लगा लें और अगले दिन सुबह उठकर साफ पानी से चेहरे को धो लें।
ऑरेंज पील फेस मास्क
संतरे के छिलके को धूप में कम से कम दो दिन सुखा कर उसका पाउडर बना लीजिये। अब गैस पर मध्यम आंच पर एक कप पानी उबालें, उसमें चीनी डाल कर उसे आधा होने तक पकाएं। अब इसमें एक चम्मच सूखा संतरे के छिलके वाला पाउडर डालें और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद जब यह सूख जाए तब इसे ऊपर की ओर निकाले। इससे आपके ब्लैकहेड्स और डेड स्किन दोनों ही साफ होगें।
दही से मसाज
नाजुक त्वचा की देखभाल के लिए दही एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें प्रोबायोटिक तत्व होते हैं जो त्वचा को साफ कर के उसे अंदर से निखारता है। हर रोज दही से अपने चेहरे की मसाज करें और फर्क महसूस करें।

0 comments :
Post a Comment