फल-सब्जियों का मौसम
हमारे पारंपरिक ज्ञान में ही फलों और सब्जियों के फायदों की लंबी सूची मिल जाती है। आहार विशेषज्ञों ने भी इसकी पुष्टि की है। अब हर व्यक्ति ताजे फल और सब्जियां खाने के स्वास्थ्यगत लाभ जानने लगा है। कुछ उनमें ऐसे भी हैं, जो फलों और सब्जियों का स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए उपयोग करना भी जानते हैं।

हकीकत यह है कि फल और सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स, बहुमूल्य विटामिंस, मिनरल्स और पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, बी, सी, डी और ई, कैरोटेनाइड्स, कोएंजाइम्स क्यू 10, पॉलिफेनल्स, पोटेशियम, सेलेनियम और जिंक आदि से भरपूर होती हैं। कुछ दूसरी सामग्री के साथ मिलाने पर फल और सब्जियां बेहद उपयोगी फेस मॉस्क, स्कीन क्रीम, बॉथ ट्रीटमेंट और स्कीन ऑइन्टमेंट भी बन सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे?
केले में निहित प्राकृतिक तेल त्वचा को नर्म करने के तो काम आता ही है, साथ ही यह विटामिन और दूसरे पोषक तत्वों से भी परिपूर्ण होता है, जिससे बालों में लोच आती है।

तरह-तरह के बीन्स उम्र के प्रारंभिक लक्षणों से लड़ने के काम आते हैं।

ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और रास्पबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ ही प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इसका उपयोग क्रीम में किया जाता है। यह एक तरफ जहां त्वचा को नर्म बनाती हैं, वहीं त्वचा के सेल्स की भी मरम्मत करती हैं।
पेय पदार्थों की हमारी डाइट में एक अलग ही भूमिका होती है, फिर भले ही वह पेय पदार्थ पानी हो या ज्यूस। इनके नियमित सेवन से हमारी त्वचा में निखार आने के साथ ही शरीर को भी भरपूर ऊर्जा मिलती है। फ्रूट ज्यूस जहां आयरन और विटामिन से भरपूर होते हैं, वहीं वेजीटेबल ज्यूस शरीर के लिए उपयोगी पोषक तत्वों से युक्त होते हैं।

इन दोनों ही तरह के ज्यूस का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप बेहतर स्वास्थ्य पाने की इच्छा रखते हैं तो आपको आज ही से अपनी डाइट में ज्यूस और पानी की उचित मात्रा को शामिल करना होगा।
ज्यूस :- 100 % फल या सब्जियों से बनाए गए ज्यूस हमारे शरीर में विटामिन की पूर्ति करने के साथ ही त्वचा को भी पोषण प्रदान करते हैं। स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही ज्यूस त्वचा की गहराई से सफाई कर विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। एक रिसर्च के अनुसार गहरे रंग के फलों के ज्यूस शरीर के लिए अधिक गुणकारी होते हैं।

अनार और ब्लू बेरी के ज्यूस में हमारे शरीर व त्वचा के लाभकारी एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। चुकंदर का रस भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है|
ऐलोवेरा ज्यूस
त्वचा के लालपन व खुजली को खत्म करने के साथ ही ऐलोवेरा का ज्यूस त्वचा संबंधी अन्य समस्याओं जैसे एक्जिमा, सोरियोसिस में भी औषधि की तरह कार्य करता है।

रक्त की शुद्धि, पाचन क्रिया को बढ़ाना, आर्थराइटिस में कारगर व शारीरिक क्षमता को बढाने के साथ ही ऐलोवेरा ज्यूस के अनगिनत फायदे हैं। रोजाना एक कप ऐलोवेरा ज्यूस का सेवन हमारे स्वास्थ्य व त्वचा संबंधी कई समस्याओं के निदान में कारगर है।

* दिन में एक गिलास गाजर का रस बिना नमक-मिर्च-शकर मिलाए पिएं, इससे चेहरा तो सुर्ख होगा ही, साथ ही झाइयां भी समाप्त हो जाएंगी।
* ताजा टमाटर काटकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से थोड़े दिनों के उपरांत चेहरे की झाइयां कम हो जाएंगी और रंगत भी निखर जाएगी। टमाटर का सूप और ज्यूस भी झाइयों से बचने का रामबाण इलाज है।

0 comments :
Post a Comment