Sunday, 26 January 2014

Tagged Under:

एलोवेरा से खूबसूरत बाल

एलोवेरा से खूबसूरत बाल :-

एलोवेरा से खूबसूरत बाल 



खूबसूरत बालों की यदि आप ख्वाहिश रखती है तो इसके लिए आपको कुछ खास तत्वों का भी इस्तेमाल करना होगा जिससे आप बालों को खूबसूरत बना सकें। ऐसे में आप आवला, शिकाकाई या फिर एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन तीनों में से किसी एक के प्रयोग से आप अपने बालों को चमकदार और खूबसूरत बना सकती हैं। एलोवेरा के फायदे बहुत हैं। यह ना सिर्फ आपके बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाता है बल्कि बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों में जान डालने के लिए भी कारगर है। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए इधर-उधर के उपाय छोड़ आपको एलोवेरा का इस्तेमाल करना ही सबसे बढि़या रहेगा। इसके इस्तेमाल से बालों संबंधित समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है। आइए जानें खूबसूरत बालों के लिए एलोवेरा और कितना मददगार है।

बालों के उपचार के लिए ऐलावेरा किसी जादुई प्रभाव से कम नहीं। बालों संबंधी जितनी भी समस्याएं हैं एलोवेरा के प्रभाव से दूर हो जाती हैं जैसे- बालों का गिरना, रूखे बाल, बालों में डेंड्रफ इत्यादि समस्याएं। एलोवेरा जेल को सिर्फ आधा घंटा लगाने के बाद आप उनको धो सकते हैं। ऐसा आप सिर्फ महीने में दो बार भी करते हें तो आपको इसके परिणाम कुछ ही महीनों में दिखाई देने लगेंगे।

ऑयली बालों की समस्याओं को सुलझाने के लिए भी एलोवेरा जेल बहुत कारगर है। बालों और स्कॉल्प में ऑयल की अधिक मात्रा को सामान्य कर बालों की शक्ति को भी बढ़ाता है।

एलोवेरा जेल से गंजेपन की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। एलोवेरा को स्कॉल्प पर लगाने से यह शैंपू का काम भी करता है। इतना ही नहीं यह डैंड्रफ को दूर करने में भी सहायक है। ऐसे में आप बालों को खूबसूरत और आकर्षंक बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाजार में बहुत सी ऐसी दवाईया मौजूद है जिनके सेवन से आप बालों संबंधी समस्याओं से बचाव का सकते हैं। लेकिन यदि आप ऐलोवेरा के नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगे तो उसका आपके बालों पर ना तो कोई अतिरिक्त प्रभाव पड़ेगा और आपके बाल अधिक घने, लंबे और खूबसूरत भी होगे।

आजकल बाजार में एलोवेरा युक्त बहुत से उत्पाद आते हैं, लिहाजा आप उन उत्पादों को खरीदकर अपने बालों के लिए उपयोग कर सकते हैं। लेकिन उसके लिए जरूरी है कि आपको अपने बालों के हिसाब से इन उत्पादों का प्रयोग करना होगा।

एलोवेरा का सबसे बड़ा फायदा है कि इसके कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं है। ऐसे में यदि आप बालों की प्रभावित जगह पर एलोवेरा का सीधा-सीधा इस्तेमाल करती हैं तो इसमें आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। इससे आपको नए बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलेगी।

बालों को चमकदार बनाने के लिए आप एलोवेरा शैंपू के साथ ही एलोवेरा कंडीशनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप इनका नियमित रूप ये उपयोग करते हैं तो आप हमेशा के लिए डेंड्रफ और बालों के बिरने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

बालों को नरम, चमकदार बनाने के साथ ही लंबे बनाने के लिए आप खुद घर पर एलोवेरा शैंपू भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको एलोवेरा जूस में नारियल, दूध और गेहूं और तेल मिलाकर बनाएं।

इन टिप्स को अपनाकर आप एलोवेरा के इस्तेमाल से आप निश्चित तौर पर अपने बालों को खूबसूरत और काले और चमकदार बना सकते हैं।
 

 

0 comments :

Post a Comment

Labels

Online Shoping

Popular Posts

Need an Invite?

Want to attend the wedding event? Be our guest, give us a message.

Name Email * Message *