Sunday, 26 January 2014

Tagged Under:

त्वचा की रखे साफ – सफाई :

त्वचा की रखे साफ – सफाई  :

त्वचा की रखे साफ – सफाई  :  त्वचा को साफ और निखरा हुआ रखने के लिए त्वचा की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए । त्वचा की क्लींजिंग टोनिंग और माइश्चाराईजिंग करें । त्वचा की स्क्रबिंग करें । सप्ताह में एक बार गुनगुने पाने से स्नान करे । दो चम्मच आटे में एक चम्मच बादाम रोगन मिलाकर एक मिनट तक लगाएं , फिर हलके हाथों से रगड़कर साफ करें और चेहरा धो लें । ऐसा करने से प्रदूषण की जमी परत त्वचा से हट जाएगी और त्वचा निखारी – निखरी लगेगी ।

शरीर की मालिश करें :  यदि हम नियमित रूप से तेल मालिश करें , तो हमारी त्वचा काफी समय तक युवा बनी रह सकती है । रोजाना नहाने से पूर्व सारे शरीर पर हल्की तेल मालिश करें और कुछ समय बाद यानी कम से कम 40 – 45 मिनट बाग़ स्नान करें । यदि समय की कमी हो , तो नहाते समय पहले शरीर गीला कर साबुन आदि लगाकर त्वचा साफ कर लें ।फिर हाथे लियों में तेल लेकर टांगों , बाजुओं , गर्दन व पैरों पर लगाएं । बाद में फिर से पानी से नहा लें । तेल के बाद त्वचा पर साबुन न लगें । फिर हल्का पोछ कर कपडे पहन लें । इससे भी त्वचा में कुदरती नमी बनी रहेगी और त्वचा में जल्दी झुरियां नहीं बढ़ेगी ।

सकारात्मक सोच अपनाएं :  जो लोग चिताग्रस्त रहते है , उनकी नमी प्रदान करने वाली ग्रंथियां गड़बड़ा जाती है , जिससे त्वचा पर रूखापन, लकीरें और झुरियां उम्र से पहले दिखने लगती है । इससे बचने के लिए , अपनी सोच को सकारात्मक रखें । स्वयं अच्छा प्रयास करें । परिणाम ऊपर वाले पर छोड़ दें ।

खुशी का दामन न छोड़ें :  जो लोग खुश रहते है , उनकी त्वचा आभ्युक्त होती है , क्योंकी त्वचा में नमी का संतुलन बना रहता है । खुश रहेंगे तो तनाव भी परेशान नहीं करेंगे । ऐसे में छोटी – छोटी समस्याओं पर आप आसानी से काबू पा सकेंगी ।

अपने लिए समय अवश्य निकालें  :  कितने भी व्यस्त क्यों न हो , पर अपने लिए समय अवश्य निकालें । अपने समय में अपनी पसंद का काम करें चाहे वह डासिंग हो , म्यूजिक सुनने का हो या म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बजाने का , शापिंग करना, पिक्चर देखना या अपने किसी ख़ास मित्र से गप्पें मारने का । चाहे तो उस समय में आप अपनी साफ – सफाई पर भी ध्यान गे सकते है । इस प्रकार अपने लिए अपनी पसंद का किया काम या बिताया समय आपको एनर्जी से भर देगा । आप एनेर्जिटिक रहेगी , तो त्वचा तो खिली रहेगी ही ।

0 comments :

Post a Comment

Labels

Online Shoping

Popular Posts

Need an Invite?

Want to attend the wedding event? Be our guest, give us a message.

Name Email * Message *