Sunday, 26 January 2014

Tagged Under:

ऐसे करें सर्दियों में त्वचा की देखभाल

ऐसे करें सर्दियों में त्वचा की देखभालऐसे करें सर्दियों में त्वचा की देखभाल

हल्की – हल्की ठंडक के दस्तक देते ही शुरू हो जाता है त्वचा का खुश्क होना । दरअसल वातावरण का तापमान गिरने से पानी की कमी हो जाती है । इससे हवा में खुश्की बढ़ जाती है । त्वचा को खुश्की से बचाने के लिए जरूरत होती है माइश्चराइजर की । माइश्चराइजर  त्वचा को पोषण पहुंचता है और उसे बैक्टीरिया के संक्रमण से भी बचता है ।

त्वचा को पोषण पहुंचता है और उसे बैक्टीरिया के संक्रमण से भी बचता है ।
सर्दियों में त्वचा को ख़ास देखभाल की जरूरत होती है इसलिए उसे स्टेप बाई स्टेप निखारे :-

पहला स्टेप : सबसे पहले चहरे की गंदगी साफ करें । इसके लिए किसी अच्छी कंपनी का स्क्रब प्रयोग करें । इसे चेहरे पर मलें । हल्की – हल्की मसाज करें । फिर गुनगुने पानी से धो डाले । याद रखे जब तक चेहरे की गंदगी साफ नहीं होगी , तब तक चेहरे पर कोई भी लेप चढ़ा लें , रंगत नहीं आ सकती ।

दूसरा स्टेप : चेहरे का स्क्रब करने के बाद हर्बल फेशियल स्टीम लें । किसी अच्छी कास्मेटोलाजिस्ट  से सलाह लेकर ही स्टीम फेशियल खरीदें । अपनी त्वचा के अनुसार ही स्टीम फेशियल लें ।

एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और इससे हर्ब मिश्रण डालें । थोड़ी देर आंच पर रखने के बाद इसे आंच से उतार लें । आंच से उतारने के बाद पांच – सात मिनट के लिए किसी मोटे तैलीए से सिर और चेहरे को ढक कर स्टीम लें । ज्यादा गर्म होने पर तैलीए के किरानों से ताजी हवा ले सकती है ।

तीसरा स्टेप :  तीसरे चरण में फेशियल करें । फेशियल से त्वचा में रक्त – संचार बेह्तार ढंग से होता है । इससे चेहरे पर नई आभा चमकने लगती है । इससे चेहरे की क्लींजिंग हो जाती है । रोमछिद्र खुल जाते है । चेहरे पर लाली आ जाती है । फेशियल त्वचा को पूरी तरह से पोषण पहुंचाता है । इससे रोमछिद्र तो खुलते ही है । त्वचा में तेल और पानी का संतुलन भी बनता है । जहां तक हो , हर्बल फेशियल करें । हर्बल फेशियल सबसे उपयुक्त रहता है ।

शहद एक ऐसा फेशियल है जो हर तरह की त्वचा को फायद देता है । इससे त्वचा को फायदा देता है । इससे त्वचा की सतह पर ताजा को रक्त का संचार होता है और त्वचा की सफाई भी होती है । इससे चेहरे पर अँगुलियों की सहयता से लगाएं , लेकिन बालों से दूर ही रखे हल्की मालिश करें , फिर थपथपाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें ।
मुल्तानी मिट्टी भी अच्छा फेस पैक है । यह भी उत्तम फेशियल है । मिट्टी का पानी में गाढा घोल बना लें । जितना मोटा पेस्ट होगा , उतना ही जल्दी सूखेगा । पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें । फिर सूखने के बाद धो लें ।

किस फेशियल मैटीरियल का इस्तेमाल करना है यह आपकी त्वचा पर निर्भर करता है । अपनी त्वचा को सूट करने वाला फेशियल प्रयोग करें । फेशियल करने के बाद जरूरत पड़ती है एस्ट्रिंजेंट की। इससे खुले हुए रोमछिद्र बंद हो जाते है । खुश्क त्वचा के लिए गुलाब जल बेहतर कंपनी का हर्बल एस्ट्रिंजेंट प्रयोग करें ।

चोथा स्टेप :  फेशियल के बाद किसी अच्छी माइश्चराइजर क्रीम से त्वचा की गोलाई में मालिश करें । उँगलियों से गोलाई में ऊपर और बाहर की ओर मसाज करें । इससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार रहती है ।

0 comments :

Post a Comment

Labels

Online Shoping

Popular Posts

Need an Invite?

Want to attend the wedding event? Be our guest, give us a message.

Name Email * Message *