त्वचा से वैक्स हटाने के उपाय
वैक्सिंग एक ऐसी प्रकिया है जिसमें महिलाओं को त्वचा के अनचाहे बालों से छुटकारा मिलता है। महिलाओं में इसका चलन जोरों पर है। लेकिन कई बार वैक्स के त्वचा पर रह जाने के कारण त्वचा संबंधी समस्या सामने आती है।
खूबसूरत व चमकदार पाने के लिए महिलाएं अकसर वैक्सिंग की मदद लेती हैं। लेकिन कभी-कभी वैक्सिंग के दौरान थोड़ी मुश्किलें भी आती हैं। खासकर तब जब आपने नया-नय वैक्सिंग करवाना शुरु किया है। अकसर सख्त बालों को वैक्सिंग से निकालने के बाद त्वचा पर पैचेजेज या रेडनेस की समस्या हो जाती है। यह सब तब होता है जब वैक्स त्वचा से ठीक से साफ नहीं हो पाता है। वैक्सिंग के जरिए नर्म व खूबसूरत त्वचा पाने व त्वचा से वैक्सिंग हटाने के उपाय के लिए पढ़ें-
हल्का गर्म पानी
पहले एक साफ कपड़े को हल्के गर्म पानी में डूबोएं। इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म ना हो क्योंकि वैक्सिंग के बाद त्वचा काफी सेंसटिव हो जाती है और उसमें खुजली व रडनेस होनी की संभावना बढ़ जाती है। शरीर के जिस जगह पर वैक्सिंग की गई है वहां पर भीगे हुए कपड़े को एक मिनट के लिए छोड़ दें। फिर उसे हल्के हाथों से पोछें। त्वचा को पोछते समय कपड़े को ऊपर से नीचे लेकर आएं।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। कॉटन के टुकड़े को ऑलिव ऑयल, बेबी ऑयल व मिनरल ऑयल में भीगोएं। उसके बाद वैक्स वाली जगह को तेल में भीगे हुए कॉटन से साफ करें। ऑयल से वैक्स आराम से आपकी त्वचा से निकल जाएगा और आपकी स्किन में किसी तरह की चिपचिपाहट महसूस नहीं होगी।
पैट्रोलियम जैली
त्वचा पर लगे वैक्स को हटाने के लिए पैट्रोलियम जैली की मोटी परत लगाएं। दो तीन मिनट के बाद इसे गर्म पानी में भीगे कॉटन या साफ कपड़े की मदद से साफ कर लें। इससे त्वचा पर लगा वैक्स आसानी से चुटकियों में निकल जाएगा।
खीरे का रस
वैक्स को हटाने के लिए एक साफ तौलिए को हल्के गर्म पानी में भीगो दें। फिर उस तौलिए से वैक्सिंग वाली जगह को हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद त्वचा में खुजली, दाने व रेडनेस की समस्या से बचने के लिए खीरे के रस का प्रयोग करें।
मेकअप से बचें
वैक्सिंग करवाने के 12 घंटे तक आप उस पर साबुन, परफ्यूम या हेवी मेकअप न करें और न ही सीधे धूप में निकलें। वैक्सिंग के बाद त्वचा काफी देर तक सेन्सटिव रहती है इसलिए इन चीजों का खास खयाल रखना चाहिए।
वैक्सिंग एक ऐसी प्रकिया है जिसमें महिलाओं को त्वचा के अनचाहे बालों से छुटकारा मिलता है। महिलाओं में इसका चलन जोरों पर है। लेकिन कई बार वैक्स के त्वचा पर रह जाने के कारण त्वचा संबंधी समस्या सामने आती है।
हल्का गर्म पानी
पहले एक साफ कपड़े को हल्के गर्म पानी में डूबोएं। इस बात का ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म ना हो क्योंकि वैक्सिंग के बाद त्वचा काफी सेंसटिव हो जाती है और उसमें खुजली व रडनेस होनी की संभावना बढ़ जाती है। शरीर के जिस जगह पर वैक्सिंग की गई है वहां पर भीगे हुए कपड़े को एक मिनट के लिए छोड़ दें। फिर उसे हल्के हाथों से पोछें। त्वचा को पोछते समय कपड़े को ऊपर से नीचे लेकर आएं।
ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। कॉटन के टुकड़े को ऑलिव ऑयल, बेबी ऑयल व मिनरल ऑयल में भीगोएं। उसके बाद वैक्स वाली जगह को तेल में भीगे हुए कॉटन से साफ करें। ऑयल से वैक्स आराम से आपकी त्वचा से निकल जाएगा और आपकी स्किन में किसी तरह की चिपचिपाहट महसूस नहीं होगी।
पैट्रोलियम जैली
त्वचा पर लगे वैक्स को हटाने के लिए पैट्रोलियम जैली की मोटी परत लगाएं। दो तीन मिनट के बाद इसे गर्म पानी में भीगे कॉटन या साफ कपड़े की मदद से साफ कर लें। इससे त्वचा पर लगा वैक्स आसानी से चुटकियों में निकल जाएगा।
खीरे का रस
वैक्स को हटाने के लिए एक साफ तौलिए को हल्के गर्म पानी में भीगो दें। फिर उस तौलिए से वैक्सिंग वाली जगह को हल्के हाथों से साफ करें। इसके बाद त्वचा में खुजली, दाने व रेडनेस की समस्या से बचने के लिए खीरे के रस का प्रयोग करें।
मेकअप से बचें
वैक्सिंग करवाने के 12 घंटे तक आप उस पर साबुन, परफ्यूम या हेवी मेकअप न करें और न ही सीधे धूप में निकलें। वैक्सिंग के बाद त्वचा काफी देर तक सेन्सटिव रहती है इसलिए इन चीजों का खास खयाल रखना चाहिए।
0 comments :
Post a Comment